प्रयागराज, नवम्बर 25 -- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज जंक्शन ने कमाई के मामले में कानपुर को पीछे छोड़ दिया है। 551 करोड़ रुपये की आय के साथ प्रयागराज जंक्शन पहले स्थान पर पहुंच गया है। हमेशा कमाई में अव्वल रहने वाला कानपुर सेंट्रल इस बार केवल 488 करोड़ रुपये ही जुटा सका। वहीं प्रयागराज जंक्शन ने पिछले वर्ष की तुलना में 140 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज करते हुए रिकॉर्ड कमाई की है। यह न सिर्फ प्रयागराज जंक्शन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि पूरे उत्तर मध्य रेलवे के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हुई है। महाकुंभ के प्रभाव से प्रयागराज जंक्शन के साथ-साथ छिवकी और सूबेदारगंज जैसे स्टेशनों की कमाई भी उल्लेखनीय रही। वर्ष 2023-24 में प्रयागराज जंक्शन ने 411.98 रुपये कमाए थे। वहीं इस साल 140 करोड़ रुपये की छलांग लगाते हुए 511 करोड़ की कमाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.