लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय (कानपुर) को बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सुनील सिंघी को दूसरी बार नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठनों के प्रतिनिधि के बोर्ड में शामिल होने से व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा जो व्यापारियों के हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन के लखनऊ नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.