कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। कानपुर के संजू पहलवान ने बरेली के मनोज पहलवान को पटक दिया तो पूरा मैदान तालियों और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। रविवार को शास्त्रीनगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क में महाशिवरात्रि के तहत पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर समेत दिल्ली, अयोध्या, राजस्थान से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती मुकाबलों में अयोध्या के सुल्तान वारसी ने राजस्थान के ब्लैक कोबरा को धोबी पछाड़ लगाकर पराजित किया। अयोध्या के बाबा बजरंगी ने दिल्ली के विक्रम चौधरी को धूल चटाई। महिला वर्ग में दिल्ली की खुशी ने दिल्ली की ही सरिता पहलवान को पराजित किया। कानपुर की आकांक्षा ने गाजियाबाद की नम्रता को धोबी पछाड़ लगाकर चित किया। दंगल का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सत्यदेव ...