लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। निगोहां के दखिना सेरपुर गांव में किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर का अपहरण कर हत्या और शव उन्नाव में फूंकने के मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। उधर, फरार आरोपी दिलीप की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। इसके अलावा हाउसिंग ग्रुप के अधिकारियों समेत अन्य की भूमिका की भी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। थानाप्रभारी अनुज कुमार तिवारी के मुताबिक हत्यारोपी सुजीत कुमार श्रीवास्तव, बिलिया टोला का पिंटू, विनोद, लालू उर्फ नीरज कश्यप, अमवा मुर्तजापुर का राजू उर्फ राजकुमार के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। हत्याकांड का सूत्रधार सुजीत कुमार श्रीवास्तव है। उसकी संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। गैंगेस्टर के तहत अपराध से बनी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। इसके साथ ही य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.