कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2026 में कानपुर मंडल के एडी बेसिक के अधीन शामिल किए गए 12 जिलों के 24 बच्चों का चयन किया जाएगा। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को यह अवसर मिलेगा। इन बच्चों को अहमदाबाद, गांधीनगर की हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। राज्य परियोजना निदेशक के स्तर से जारी आदेश के अनुसार सात एडी बेसिक को सभी 75 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडी बेसिक कानपुर को 12 जिले सौंपे गए हैं। इसमें कानपुर मंडल के सभी जनपद शामिल हैं। प्रदेश के अन्य जनपदों के बच्चों को श्री हरिकोटा और बेंगलुरु शहरों में भी एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी। चार दिनों के लिए राज्य के बाहर के जनपदों में होने वाली विजिट के लिए 6.24 लाख रुपये का बजट रिलीज किया गय...