कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। शासन ने बुधवार की देर रात कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह कानपुर में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय का कार्यभार देख रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार एडीजी रैंक पर प्रोन्नत हो चुके हैं। उन्हें पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। नई तैनाती न होने के चलते आशुतोष कुमार अभी भी कार्यभार देख रहे हैं। ऐसे में लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा और मेरठ के एसपी विपिन टाडा को कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। दोनों आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल तय करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.