कानपुर, मार्च 31 -- महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को सरकार 10-10 हजार रुपये की सौगात दे रही है। इसी कड़ी में कानपुर के डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा। इसके बाद बाकायदा पुलिस कर्मियों से एक फार्मेट पर जानकारी मांगी जा रही है। प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ में कानपुर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें सिपाही, एसआई, इंस्पेक्टर, एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया था। महाकुंभ के लिए यह ड्यूटियां चरणबद्ध तरीके से लगाई गईं थीं। महाकुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने के बाद अब प्रदेश सरकार वहां ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को 10-10 हजार रुपये की सौगात दे रही है। इसके लिए कानपुर कमिश्नरेट मुख्यालय ने सभी का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। ड्यूटी पर भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.