संवाददाता, फरवरी 14 -- यूपी के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित जाजमऊ पुराने पुल पर शुक्रवार दोपहर एक निजी बस खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला भी इसमें फंस गया। इसके बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जाजमऊ पुल पर बस खराब होते ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। इसी दौरान अखिलेश यादव कानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण उनका काफिला भी काफी देर तक पुल पर रुका रहा। जाम की सूचना पर जाजमऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पहले क्रेन मंगवाने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने...