हमीरपुर, फरवरी 13 -- सरीला। क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी के दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर ने चित्रकूट को 30 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब 13 फरवरी को कानपुर और आगरा के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाए। ओपनर सुमित राठौर ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए। कप्तान राहुल ने 21 गेंदों पर 30 रन जोड़े। मध्यक्रम में हर्षित यादव ने 38 गेंदों में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में सत्येंद्र यादव ने 18 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चित्रकूट की टीम 20 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। चित्रकूट की ओर से पीयूष ने 40 गेंदों में 56 रन और भास्कर ने 35 गेंदों में 56 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.