कानपुर, नवम्बर 11 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता शीतलहर के चलते कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। तापमान सीजन (नवंबर) का सबसे कम 09.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 05 डिग्री कम है। इसके बाद इटावा की रात सबसे सर्द (09.2 डिग्री) रही। मौसम विभाग का कहना है कि अब शीतलहर में कमी आएगी लेकिन सुबह और शाम कोहरा रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में शीतलहर का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन अब अलर्ट समाप्त हो गया है। अब केवल तीन राज्यों में ही शीतलहर का अलर्ट रहेगा जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। इस कारण बुधवार को कानपुर के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को शहर का न्यूनतम पारा 09.0 डिग्री रहा। यह चौथा अवसर है जब न्यूनतम पारा 10 या इससे नीचे रहा है। इसके विपरीत अधिकतम पारा 28.2 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.