कानपुर, अक्टूबर 17 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते एक बार फिर कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही सक्रिय होने वाला है। इससे उत्तरी राज्यों विशेषकर यूपी में भी पोस्ट मानसून की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में कानपुर की रात सबसे ठंडी रही। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है। प्रदेश में कानपुर की रातें लगातार सर्द बनी हुई हैं। दिन के तापमान में भी कमी आई। बर्रा क्षेत्र में अधिकतम पारा 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। आईएमडी ने औपचारिक रूप से अधिकतम पारा घोषित नहीं किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.