कन्नौज, जनवरी 10 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे अंतर्जनपदीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को कानपुर की दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें खेरापति क्लब की टीम ने चंद्राक्लब को तीन विकेट से हराकर मैच जीत लिया। चंद्रा अकादमी कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें सिद्धार्थ ने 44 व पवन यादव ने 23 रनों की शानदार पारी खेली। खेरापति क्रिकेट क्लब कानपुर के गेंदबाज आयुष ने 4 और गौरव ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी खेरापति टीम के बल्लेबाज सूरज कुमार ने ताबड़तोड़ 63, आदित्य कुमार ने 46 और आयुष ने शानदार 40 रन बनाते हुए अंतिम ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। चंद्रा अकादमी के गेंदबाज अभिषेक ने तीन और पवन ने दो...