लखनऊ, दिसम्बर 2 -- नगर निगम की ओर से चलाए गए सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर कानपुर रोड और इन्दिरा नगर की कुकरैल बंधा रोड पर साफ दिखाई दिया। अवैध कब्जों के कारण संकरी दिखने वाली ये सड़कें अतिक्रमण हटने के बाद खुली महसूस हुईं। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-5 और जोन-8 की संयुक्त टीमों ने मंगलवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान जोन-8 के जोनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। चुंगी तिराहा से लेकर बेहसा मोड़ (कानपुर रोड) तक सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले-खोमचे हटाए गए। निगम टीम ने मौके से 2 स्टूल, 2 पानी की पेटी, 1 बैटरी, 1 कपड़े का स्टैंड सहित कई सामान जब्त किए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जोन-5 में भी कार्रवाई की गई। कृष्णानगर मेट्रो स...