लखनऊ, नवम्बर 7 -- बंथरा थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए जा रहे कानपुर एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को रोककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एलिवेटेड रोड के दोनों ओर कानपुर की दिशा में चढ़ने और उतरने के लिए बनाए जा रहे रैंप के कारण 40 घरों का आवागमन मार्ग बंद हो रहा है। कंपनी ने रास्ता दिए जाने का आश्वासन दिया तब डेढ़ घंटे बाद धरना-प्रदर्शन खत्म किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुरा के शिव शक्ति नगर वार्ड संख्या 14 में कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों के एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और कानपुर की तरफ से एलिवेटेड रोड पर आ रहे वाहनों को नीचे उतरने के लिए रैंप का निर्माण तेजी से चल रहा है। इन सड़कों से लोगों के घरों का रास्ता बंद हो रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.