कानपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। मूल रूप से झारखंड निवासी आईआईटी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कर्मचारी की कुछ दिनों पहले ही सगाई हुई थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची थी जांच पड़ताल में जुटी है। मूल रूप से झारखंड के जादूगोड़ा, सिंहभूमि पूर्व निवासी 26 वर्षीय अंजू कुमारी कानपुर आईआईटी के केमिस्ट्री विभाग में जूनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थी। उन्होंने कमरा नंबर 102 में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ड्यूटी जाने के लिए जब उनकी सहेली बुलाने आई। तो घटना की जानकारी हुई। 25 सितंबर को सगाई भी हुई थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका के जुड़वा भाई की कुछ दिनों पहले मृत्यु हुई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.