नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कानपुर आईआईटी में शोध छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल में बलात्कर और एमएमएस बनाने के बाद एक और रेप का मामला सामने आया है। अबकी बार संस्थान के कर्मचारी ने अपने साथ प्रोजेक्ट में काम करने वाली महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर आईआईटी की आंतरिक कमेटी जांच कर रही है। कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी इंदौर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन जुटी है। लड़की नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली है। इंदौर निवासी शुभम मालवीय आईआईटी के सी थ्री आई लैब में कई सालों से काम कर रहा है। वहां पर पीड़िता भी काम करती है। दोनों एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। महिला कर्मचारी ने पहले आईआईटी की आंतरिक कमेटी और फिर कल्याणपुर थाने में शिकायत की। जांच पूरी होने से पहले ही महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.