चतरा, दिसम्बर 18 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के कैडीनगर नंवरसत के कादे गांव स्थित किसान भवन में गुरूवार को पैक्स धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उदघाटन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, पैक्स अध्यक्ष विजय साहू, प्रमुख इंदु कुमारी, सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार साहू, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, प्रखण्ड पदाधिकारी सुनील प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज गोप, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी श्यामसुंदर दास, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन तिर्की, इसके आलावे काफी संख्या में किसान मौजूद थे। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि सरकारी रेट 2,450 रूपये क्विंटल के दर से धान की खरीद आज से हो रही है, आज पहला दिन पैक्स में करीब 200 क्विंटल...