वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी। प्रयागराज बाईपास स्थित कादीपुर गांव में रविवार को कादीपुर प्लॉट होल्डर्स समिति की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने आवास विकास की प्रस्तावित आवासीय 'बाईपास जीटी रोड गृह स्थान योजना' में जमीन नहीं देने का ऐलान किया है। योजना में कादीपुर, फरीदपुर, नाकाईन, मिसिरपुर और हंसापुर सहित 10 गांवों से जमीन ली जानी है। पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। बैठक में पदमकांत पाठक, अरविंद तिवारी, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल पटेल, विकास गुप्ता, शेखर चंद्र गोला, अनुज पांडेय, रत्नेश शर्मा, अरुण कुमार, तरुण पटेल,गौरी शंकर सिंह एवं किरन भी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...