सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- कादीपुर। विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत कस्बे के अखंडनगर मोड़ के पास कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। शुक्रवार को लगे कैंप में 12 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराया। इस अवसर पर एक लाख छब्बीस हजार रुपए की बकाया बिल की वसूली की गई। मौके पर एसडीओ त्रिभुवन सिंह जेई अवधेश पाल, प्रदीप कुमार यादव, सुनील सिंह, जितेंद्र सहित उपभोक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...