फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। शहर का ट्रेफिक सिस्टम दिन पर दिन बिगड़ता ही चला जा रहा है। शनिवार की सुबह कादरीगेट तिराहे पर लंबा जाम लग गया। ऐसे में जाम में फंसकर लोग परेशान हो गये। मुख्य रोड किनारे आड़े तिरछे वाहन भी जाम का एक बड़ा कारण बन रहे हैं। इस पर भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। जबकि कादरीगेट पर पुलिस की पिकेट भी है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुबह को जब लंबा जाम लगा तो ऐसे में पुलिस कर्मी की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। लोगों का कहना है कि यहां अतिक्रमण भी जाम की एक बड़ी वजह है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। काफी हिस्से मे अतिक्रमण फैला है जिससे सुबह और शाम को यहां लंबा जाम लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...