बदायूं, दिसम्बर 16 -- जरीफनगर। सरस्वती ज्ञान मंदिर शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर योजना के तहत सोमवार को रसूलपुर कलां में टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसमें एसजीएम पब्लिक स्कूल इस्लामनगर, सरस्वती ज्ञान मंदिर कादराबाद, एसजीएम पब्लिक स्कूल रसूलपुर कलां, सरस्वती ज्ञान मंदिर उस्मानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच उस्मानपुर कादराबाद के मध्य हुआ, जिसमें उस्मानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 75 रन बनाये एवं कादराबाद ने दो ओवर रहते मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला एसजीएम पब्लिक स्कूल रसूलपुर कलां एवं एसजीएम पब्लिक स्कूल इस्लामनगर के मध्य हुआ, जिसमें इस्लामनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 59 रन बनाये। रसूलपुर ने उस लक्ष्य को चार ओवर में प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला रसूलपुर कलां एवं कादराबाद के मध्य हुआ जिसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर क...