मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरनगर। नवरात्र में रविवार को माँ दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों व घरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर मां कात्यायनी को भक्तों ने शहद और मीठे पान का भोग लगाया। नवरात्र में दुर्गा पूजा में रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी की पूजा की जाती है। कात्यायनी देवी महर्षि कात्यायन के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न हुई थीं। आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेकर शुक्ल सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी तीन दिन तक इन्होंने कात्यायन ऋषि की पूजा ग्रहण कर दशमी को महिषासुर का वध किया था। मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इनका वाहन सिंह है। मां कात्यायनी की भक्ति और उपासना द्वारा मनुष्य को बड़ी सरलता से अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारो फलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.