फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- जहानगंज, संवाददाता। कक्षा चार के छात्र आशुतोष के शव का सोमवार को पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच अंतिम संस्कार हुआ। छात्र के कातिलों को पुलिस की टीम गांव के ईद गिर्द ही ढूंढ रही है। हालांकि इसमेंजमीनी विवाद के पीछे 11 लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है। पुलिस चार लोगों को निगरानी में लेकर पूछताछ कर रही है। कोरीखेड़ा गांव निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता के दस वर्षीय बेटे आशुतोष का 10 दिसंबर की शाम 5:30 बजे के बाद अपहरण कर लिया गया था। इसमें अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। 14 दिसंबर को गांव से 600 मीटर की दूरी पर आलू के खेत में छात्र आशुतोष का शव पड़ा पाया गया था। पोस्टमार्टम से साफ हुआ था कि उसकी वजनदार वस्तु मारकर हत्या की गयी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन रात में शव घर ले गए थे। ...