कौशाम्बी, फरवरी 3 -- किसान गणेश के हत्यारों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी के साथ कई टीमों को सक्रिय किया गया है। मंगलवार को गणेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के घर में रोना-पीटना मचा हुआ है। सैनी कोतवाली के कानेमई निवासी गणेश प्रसाद स्कूल बस में कंडक्टर था। रविवार की रात गणेश प्रसाद अपने बेटे राहुल की चाय-नाश्ते की दुकान में सो रहा था। रात में गणेश प्रसाद की धारदार हथियार से प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सोमवार को गणेश प्रसाद का शव चारपाई में खून से सना मिला था। परिजनों में रोना-पीटना मचा गांव में हड़कंप मचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। एसपी राजेश कुमार ने घटना के राजफाश को लेकर पूरी मिशनरी को लगा रखा है। वह खुद व एएसपी राजेश कुमार सिंह पल-पल की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.