फिरोजाबाद, मई 28 -- थाना खैरगढ पुलिस ने हत्या के प्रयास में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनको जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना खैरगढ ने पुलिस बल के साथ हत्या के प्रयास के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके बारे में पता चला था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर दोनों को उनके घर से पकड़ लिया। पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम सत्यभान पुत्र मायाराम तथा रामवीर पुत्र माताप्रसाद बताए हैं। दोनों कस्वा खैरगढ़ के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनों ने 26 फरवरी को हाथवंत चौराहा पर जान से मारने की नियत से युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.