कटिहार, फरवरी 6 -- सेमापुर,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत काढ़ागोला गंगा घाट पर शवदाह गृह के अभाव में शवदाह के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्षों से शवदाह गृह निर्माण की मांग उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गहरा रोष है। ग्रामीण नवीन चौधरी, मनोज कुमार आदि ने बताया कि गंगा घाट पर प्रतिदिन आस पास के क्षेत्रों से लोग शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचते हैं। शवदाह गृह की व्यवस्था नहीं होने के कारण खुले में अंतिम संस्कार करना मजबूरी बन गया है। बारिश, धूप और तेज़ हवा के कारण परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शवदाह गृह का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.