रांची, फरवरी 3 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड चौक में प्रशासन द्वारा लगाए गए कथित बेरिकेटिंग को लेकर व्यापारियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने चौक के दुकानदारों की दयनीय स्थिति साझा करते हुए बताया कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में कई और दुकानें बंद होने की नौबत आ सकती है। अजय नाथ शाहदेव ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों की पीड़ा को गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समुचित और स्थायी समाधान तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इधर, रातू अंचलाधिकारी रवि कुमार ने पूर्व में रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्र...