रांची, फरवरी 13 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड़ में पिछले चार वर्षों से लगी अवैध बैरिकेडिंग क्षेत्र के लिए मुसीबत बन गई है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे भी बड़ा हादसा होते-होते बचा। एक अनियंत्रित ट्रक दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में घर में घुसते-घुसते बचा। गनीमत रही कि घर के सामने खड़ी कार से टकराकर ट्रक रुक गया। ज्ञात हो कि एनएचएआई द्वारा अधिकतर कट बंद करने से लोग गलत साइड में चलने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी आदित्य तिर्की ने बताया कि अब गांवों में वाहनों के अत्यधिक दबाव से डर का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने अब उपायुक्त से न्याय की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि अधिकारी स्वयं आकर स्थिति का जायजा लें। मांग करने वालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.