रांची, जनवरी 21 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड़ चौक पर प्रशासन द्वारा की गई बैरिकेडिंग के विरोध में बुधवार को रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंदकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। वहीं बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उच्च अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से काठीटांड़ चौक और आसपास के इलाकों में दुकान बंद रखने की सूचना दी जा रही है और व्यापारियों और आम लोगों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की जा रही है। रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि काठीटांड़ चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, ट्रैफिक लाइट या गोलचक्कर की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। लेकिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.