हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में उपलों की चोरी को लेकर शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग समुदायों के लोगों गांवों के लोगों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव और मारपीट की वारदात हो गई थी। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव काठीखेड़ा निवासी सिद्धार्थ गौतम ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार सुबह उसकी चाची धनवती कूड़ा फेंकने जा रही थीं। इसी बीच उन्होंने देखा कि निकटवर्ती गांव सलाई का युवक समीम उनके उपलों को निकालकर जला रहा था। चाची ने उसे ऐसा करने से मना किया तो समीम ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपित पक्ष की रेशमा, मुस्कान, गुलसमा, सल...