दुमका, जून 27 -- काठीकुंड। 170वें हूल दिवस में शुक्रवार को भोगनाडीह के लिए जा रहे पद यात्रियों का सांसद नलिन सोरेन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें जिप अध्यक्षा जॉयस बेसरा, सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पदयात्रा गुरुवार को दुमका से काठीकुंड पहुंचने के बाद सांसद के देख रेख में पद यात्रियों का रात्रि विश्राम की उचित व्यवस्था के साथ ही पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया।शुक्रवार को सांसद ने हरी झंडी देखा कर पद यात्रियों को भोगनाडीह के लिए रवाना किया। पद यात्रियों ने मौके पर सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भोगनाडीह के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...