दुमका, नवम्बर 7 -- दुमका/काठीकुंड, प्रतिनिधि। अवैध शराब से लदे एक महिन्द्रा पिकअप वैन को काठीकुंड थाना की पुलिस ने बुधवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा-काठीकुंड मुख्य रोड से जब्त किया है। अवैध शराब से लदे खेप को बिहार में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस अवर निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने जवानों के साथ की। पुलिस टीम ने चांदनी चौक पहुंची तथा शिकारीपाड़ा-काठीकुंड रोड में वाहन की जांच शुरू की। वाहन जांच के क्रम में शिकारीपाड़ा की ओर से एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप आ रही थी। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया। उक्त पिकअप वाहन के चालक का नाम पता पूछने पर अपना लखन महतो (45) उदलबानी थाना-जामताड़ा नगर जिला-जामताड़ा बताया। पिकअप में लोड सामग्री के बारे में पूछने पर बताया कि सब्जी लोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.