बहराइच, फरवरी 23 -- रुपईडीहा। रविवार को पड़ोसी नेपाली जिला बांके के 3 संसदीय क्षेत्रों की निर्वाचन सामग्री नेपालगंज पहुंच गई। उक्त जानकारी देते हुए निर्वाचन कार्यालय बांके के प्रमुख टेक बहादुर शाही ने बताया कि एक दो दिन में मत पत्र भी पहुंच जाएंगे। नेपाल के 43 जिलों में नेपाली सेना ने निर्वाचन सामग्री पहुंचाई है। नेपाली सेना के प्रवक्ता व कर्नल राजाराम बस्नेत ने बताया कि नेपाल के 75 में से 43 जिलों में निर्वाचन सामग्री पहुंच चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...