हल्द्वानी, अगस्त 7 -- हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को लखनऊ-गोरखपुर के बीच स्थित नयागांव स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया है। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13019) नयागांव स्टेशन पर सुबह 11:33 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि, यही ट्रेन संख्या 13020 शाम 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.