हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम में एक मैकेनिक को कुछ दबंग युवकों ने उसकी दुकान में आकर बुरी तरह पीट दिया। मैकेनिक पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा किया और मरा समझकर छोड़ गए। पीड़ित ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। काठगोदाम निवासी मैकेनिक बबलू की दुकान पर दो दिन पहले शाम के समय चार गाड़ियों से 15 से 20 युवक आए और हमला कर दिया। पड़ोस के दुकानदारों ने बबलू को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। मैकेनिक के सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि युवक उसकी दुकान को अतिक्रमण बताकर खाली करने को कह रहे थे। धर्म विशेष टिप्पणी करने का भी आरोप है। सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सीसीटीवी खंगाले जा रहे है...