हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को काठगोदाम में कलसिया बैली ब्रिज के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे कार्य कर ब्रिज की मरम्मत का कार्य 23 मार्च रविवार तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। कहा कि इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काठगोदाम में बैली ब्रिज को मरम्मत कार्यों के चलते बंद किया गया है। जिससे मार्ग में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए कमिश्नर ने गुरुवार को ब्रिज के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल कुमार ने उन्हें बताया कि नट के साथ ही कई क्रैश बैरियर गायब होने के कारण ब्रिज आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। रविवार की रात्रि तक इसे यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। इस दौरान कमिश्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.