हल्द्वानी, मार्च 5 -- हल्द्वानी। भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का बुधवार को काठगोदाम में स्वागत हुआ। बिष्ट ने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि पिछले 17 वर्षों से वह भाजपा कार्यकर्त्ता हैं और हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया है। आगे भी काठगोदाम मंडल को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, रेनू अधिकारी, चन्दन बिष्ट, हरीश पांडे, भुवन जोशी, किशोर जोशी, मुन्नी बिष्ट, विक्रम अधिकारी, अंशुल पांडे व अंजू जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...