हल्द्वानी, जनवरी 5 -- लालकुआं, संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुविधा के दृष्टिगत काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस (14119) के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 12 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 जनवरी से काठगोदाम से चलने वाली काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित समय-सारणी के अनुसार लक्सर जंक्शन पर 01.45 बजे पहुंचेगी और 01.50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि हरिद्वार स्टेशन पर 02.30 बजे पहुंचकर 02.40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के बदले हुए समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.