हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो परिसर में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडित चंद्रप्रकाश जोशी ने पूजा, हवन कराया। इसके बाद भंडारे में रोडवेज कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सहायक महाप्रबंधक गणेश पंत, फोरमैन मनोज पांडे, रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री अजय कुमार शर्मा और प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कर्मचारी नेता कमल पपनै, स्टेशन प्रभारी मनोहर रावत, रघुवीर चौधरी, बालम सिंह फर्त्याल, किशन राम आर्य, संजय वर्मा, पूरन डांगी, ललित पांडे, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.