हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी संवाददाता। काठगोदाम डिपो की अनुबंधित बस मुरादाबाद के दलपतपुर में हादसाग्रस्त हो गई। गुरुवार को जानकारी देते हुए काठगोदाम डिपो के एआरएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना हुई सीएनजी बस शाम करीब चार बजे मुरादाबाद दलपतपुर में गलत दिशा में आ रहे एक बाइक सवार दंपति से टकरा गई। बताया कि हादसे के दौरान मौके पर बाइक सवार की मौत होने के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बस सीज कर दी। बताया कि हादसे के दौरान बस में 28 यात्री सवार थे। जिन्हें रामपुर निवासी चालक की सूचना पर दूसरी बसों में गंतव्य को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि सीज की गई बस की जमानत की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.