नई दिल्ली, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। मेरठ में नीला ड्रम कांड को भी इस नीले बॉक्स कांड ने पीछे छोड़ दिया है। एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए जो किया, उसने दिल्ली के 'श्रद्धा-आफताब कांड' की यादें ताजा कर दी हैं। राम सिंह ने अपनी तीसरी पत्नी प्रीति की हत्या के बाद उसके शव के साथ 10 दिनों तक हैवानियत की। वह रोज शव का एक हिस्सा कुल्हाड़ी से काटता और उसे एक लोहे के संदूक में डालकर जला देता था। उसने अंगों को ठिकाने लगाने के लिए एक नीला ड्रम भी खरीदा था।खौफनाक कबूलनामा पुलिस के सामने राम सिंह ने बताया कि प्रीति उसके साथ बतौर पत्नी रहती थी। वह उससे बहुत प्यार करता था। कई दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.