कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा। दस दिवसीय राष्ट्रीय स्तर कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय विश्व विश्वविद्यालय में 17 जनवरी को हुआ था। इसमें देशभर से 50 प्रतिभागियों का चुनाव किया गया था। इसके समापन समारोह पर 28 जनवरी को जिले के नामचीन काटेंट क्रिएटर सुशील कुमार को उनके क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड पर्यटन को बढ़ावा देने केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के कुलपति क्षिती भूषण दास ने सराहनीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को झारखंड पर्यटन विभाग और केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के सौजन्य से कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...