देवघर, मई 25 -- मधुपुर, प्रतिनिधि।जंगल में काजू का फूल तोड़ने गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के संथाली धमनी गांव निवासी 20 वर्षीय सुनीता देवी अपनी बहन शिवानी देवी के साथ काजू का फूल तोड़ने जंगल गई थी। पेड़ पर चढ़कर काजू का फूल तोड़ रही थी। इसी क्रम में बाइक से गुजर रहे हरेला गांव निवासी कामदेव मंडल वहां रुक गया। उसने युवती को पेड़ से उतरने को कहा। फिर युवती के पेड़ से उतरते ही युवती का हाथ पकड़ कर अश्लील बातें करते हुए गलत मंशा से गड्ढे की ओर ले जाने लगा। यह देखकर वहां युवती चिल्लाने लगी। हल्ला सुनकर पत्ता तोड़ रहे हरेला गांव निवासी रंजीत पुजहर दौड़ कर आया तो कामदेव मंडल ने उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। रंजीत को जमीन पर गिरा देख वह बाइक से फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.