बांका, जनवरी 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। खानकाहे रहमानियां कैरी शरीफ में उर्स रहमानी मंगलवार से भव्य रूप में हो गया। उर्स में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि कई श्रद्धालु एक दिन पहले ही कैरी शरीफ पहुंच चुके थे। यह उर्स 21 जनवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से अकीदतमंद शिरकत कर रहे हैं। पूरे इलाके को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। मजार और उसके आसपास के परिसर को फूलों और आकर्षक लाइटों से बेहद सुंदर रूप दिया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह रूहानी और उत्सवमय बन गया है। कैरी शरीफ में इस अवसर पर विशेष रौनक देखने को मिल रही है। गांव के लोगों के घरों में मेहमानों का आना-जाना लगातार जारी है। गलियों और मोहल्लों में उर्स में शामिल होने आए जायरीनों की भीड़ लगी हुई है। कैरी गांव की हर गली...