गौरीगंज, मार्च 27 -- शुकुल बाजार। संवाददाता नौ साल बाद मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के काजीपुर की चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो गई है। चकबंदी विभाग ने भूमि के अभिलेखों को अपडेट कर राजस्व विभाग को हैंडओवर कर दिया है। गांव में टुकड़ों में बिखरी जमीन एकत्र होने व सुरक्षित हो जाने से अब विकास कार्य कराए जा सकेंगे। काजीपुर गांव में बीते नौ साल से चकबंदी प्रक्रिया चल रही थी। प्रक्रिया पूरी होने पर किसानों की एक चक बनने से उसमें खेती और आसान हो जाएगी। गांव के अभिलेख भी अपडेट हो गए हैं। चकबंदी के दौरान गांव में नाली, चकमार्ग, खेल मैदान, आबादी, घूर-गड्ढा, खलिहान, पंचायत घर, सामुदायिक केंद्र, बारात घर, होलिका दहन आदि के लिए स्थान छोड़ा गया है। जमीन सुरक्षित होने पर वहां संबंधित विकास कार्य कराए जा सकते हैं। बंदोबस्त अधिकारी जयशंकर पांडेय ने बताया कि काजीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.