रांची, फरवरी 9 -- रांची। गढ़वा की बेटी काजल पांडेय ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा के भूगोल विषय में 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है। देववंश पांडेय एवं उषा पांडेय की पुत्री काजल ने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूर्ण की। उन्होंने सिद्ध कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से सीमित संसाधनों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...