पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर। पलामू की काजल ने खेलो इंडिया यूथ गेम में गतका में गोल्ड मेडल जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। बिहार के बौद्ध गया में 4-7 मई तक प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम में द कराटे एकेडमी की खिलाड़ी काजल कुमारी भाग ली। इसमें अंडर 18 में टीम फरी सोती गर्ल्स खेलते हुए राजस्थान को 23 प्वाइंट से पीछे की। सेकेंड क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 8 प्वाइंट से परस्त करते हुए सेमीफाइनल राउंड में जाकर बिहार को 1 प्वाइंट से हराते हुए अपनी जगह फाइनल में बना ली। फाइनल राउंड में काजल महाराष्ट्र को 38 प्वाइंट से हराते हुए झारखंड राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता। काजल ने कहा यह जीत मेरे माता पिता और गुरु के आशीर्वाद का श्रेय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.