नई दिल्ली, फरवरी 5 -- महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले का मंच सज चुका है। आरसीबी जहां दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने की कोशिश करेगी, वहीं हर बार फाइनल में पहुंचकर खाली हाथ रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार 'सातवां दरवाजा' तोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने बताया है कि फाइनल में दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी रहेगा। करीम ने कहा कि कागज पर दिल्ली कैपिटल्स प्रतिद्वंद्वी आरसीबी से मजबूत दिख रही है। डब्लूपीएल के चौथे सीजन का फाइनल गुरुवार को वडोदरा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स इससे पहले की तीनों सीजन में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन हर बार उसे खिताब से वंचित रहना पड़ा। अबकी बार दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों में है जो करिश्माई खिलाड़ी मानी जाती हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.