सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपालनगर में एक कागज के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर तीन बजे गोपालनगर स्थित कागज के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही सीएफओ प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में लाखों रुपये के कागज जलकर राख हो गए। घटना से एक बार को लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। गनीमत रही कि गोदाम के अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। आग लगने की...