मेरठ, फरवरी 20 -- सरधना पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी गतिविधि के अंतर्गत गुरुवार को शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय के मार्गदर्शन में कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा कागजी कल्पना से रचनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केवल कागज के माध्यम से विकसित भारत, ग्रामीण भारत तथा विविध खिलौनों के आकर्षक मॉडल तैयार किए। शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशीलता को विस्तार देती हैं। सरल माध्यमों से सृजन करना बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को मजबूत करता है तथा हिंदी विषय को व्यवहारिक और आनंददायक बनाता है। गतिविधि में तुषार, यशदीप, अभिनव, रचित, लवीश, विराट शेखर, शिवम यादव, आदित्य यादव, अनंत, शुभ, कृष्ण, सर्वज्ञ, यशवंत, ज्ञानेंद्र, एंजेल तथा अवनी आदि विद्यार्थि...